{"_id":"6aa859294255bdceb9091855","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1028-1013104-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: प्रदेश में अगले चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश में अगले चार दिन तक कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं, जम्मू शहर में रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे थोड़े समय के लिए तेज बारिश हुई। हालांकि सोमवार को दिनभर धूप और उमस रही। उधर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग खुला रहा।
श्रीनगर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 15 से 17 सितंबर तक सुबह-सुबह और दोपहर के समय कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18 से 25 सितंबर तक आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 से 17 सितंबर के बीच कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवा चलने की संभावना है। किसान सेब और धान की कटाई के साथ-साथ खेती से जुड़े अन्य काम जारी रख सकते हैं। ब्यूरो
-- -