फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Destroyed Narcotics Crop, Sopore, Campaign Continue

Srinagar News: सोपोर में जंगली भांग की नष्ट, नशा विरोधी अभियान जारी

विज्ञापन
Srinagar, Destroyed Narcotics Crop, Sopore, Campaign Continue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बारामुला। 100 दिवसीय नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में थाना पांजला के अधिकार क्षेत्र में पुलिस ने सोपोर में जंगली भांग के पौधे नष्ट किए।
पांजला क्षेत्र में जंगली भांग की मौजूदगी की पुख्ता सूचना पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने चिन्हित स्थान पर विनष्टीकरण अभियान चलाया। काफी बड़े क्षेत्र में उगी जंगली भांग की पहचान कर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस टीम ने आगे की जांच के लिए नमूने एकत्र कर जब्त किए गए।
विज्ञापन

यह कार्रवाई पुलिस की ओर से अवैध मादक पदार्थों के संभावित स्रोतों को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे लगातार अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने दोहराया कि मादक पदार्थों की खेती, कब्जा, परिवहन या अवैध उपयोग एनडीपीएस अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है और इसमें शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने और एक सुरक्षित, स्वस्थ व नशा मुक्त समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed