फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DDC Baramulla, Held Review Meeting

Srinagar News: डीडीसी बारामुला ने कार्यों की प्रगति का किया आकलन

विज्ञापन
Srinagar, DDC Baramulla, Held Review Meeting
बारामुला। जिला विकास आयुक्त बारामुला मिंगा शेरपा ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सभागार में एक समीक्षा बैठक की। इसमें जिला कैपेक्स बजट 2025-26 के विभिन्न घटकों के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति का आकलन किया गया। बैठक के दौरान डीडीसी ने 2025-26 जिला कैपेक्स बजट में निर्धारित लक्ष्यों की सेक्टर-वार विस्तृत समीक्षा की, जिसमें आरएंडबी, पशुपालन, राजस्व, शिक्षा तथा अन्य संबंधित विभाग शामिल थे। विभागाध्यक्षों ने डीडीसी को आवंटित एवं टेंडर किए गए कार्यों की सेक्टर-वार स्थिति से अवगत कराया जिसमें विभिन्न विभागों में कार्यों की प्रगति एवं पूर्णता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

विभागवार कार्य प्रगति की समीक्षा करने के बाद मिंगा शेरपा ने संबंधित विभागाध्यक्षों पर सभी आवश्यक उपाय अपनाकर कार्यान्वयन की गति तेज करने का जोर दिया। इस बीच डीडीसी ने विभागाध्यक्षों से विकासात्मक पहलों के सुचारु कार्यान्वयन में बाधक रुकावटों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय मजबूत करने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed