फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Visit, Mata Tripuri Sundari Temple

Srinagar News: ज्येष्ठ अष्टमी से पहले डीसी ने माता त्रिपुरी सुंदरी मंदिर में तैयारियों का लिया जायजा

विज्ञापन
Srinagar, DC Visit, Mata Tripuri Sundari Temple
कुलगाम में जेष्ठ माता के मेले की तैयारी की समीक्षा के लिए उपायुक्त ने किया मंदिर का दौरा। स्रोत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुलगाम। ज्येष्ठ अष्टमी के वार्षिक उत्सव से पहले डीसी शहजाद आलम ने माता त्रिपुरी सुंदरी मंदिर देवसर का दौरा किया। उन्होंने 18 जून से शुरू होने वाले उत्सव के सुचारु और सफल आयोजन के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
इस दौरान केपीडीसीएल, जल शक्ति, स्वास्थ्य और अन्य विभागों के अधिकारियों ने डीसी को मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सेवाओं और सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी दी। डीसी ने सभी विभागों के बीच प्रभावी तालमेल पर जोर दिया ताकि तीर्थ यात्रियों को सुरक्षित, परेशानी मुक्त और आरामदायक अनुभव मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धार्मिक आयोजन से काफी पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों से भी बातचीत की और ज्येष्ठ अष्टमी उत्सव के सफल आयोजन के लिए पूर्ण प्रशासनिक सहयोग का आश्वासन दिया। यह दौरा वार्षिक धार्मिक अवसर के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों का आकलन करने और सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी के साथ तहसीलदार देवसर राकिब अहमद, कार्यकारी अधिकारी देवसर इरफान अहमद, एई जल शक्ति तौसीफ अहमद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed