{"_id":"6973e04d8ff69c1815071752","slug":"srinagar-dc-gave-permission-letters-credit-card-street-vendors-srinagar-news-c-10-jmu1052-819204-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्ट्रीट वेंडर्स को स्वीकृति पत्र और क्रेडिट कार्ड किए वितरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्ट्रीट वेंडर्स को स्वीकृति पत्र और क्रेडिट कार्ड किए वितरित
विज्ञापन
- श्रीनगर में उपायुक्त और एसएमसी कमिश्नर ने दिए स्वीकृति पत्र और क्रेडिट कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्तर के एक कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के तहत देशभर में एक लाख लाभार्थियों को ऋण वितरित किए और समर्पित क्रेडिट कार्ड सुविधा का शुभारंभ किया। इसी क्रम में उपायुक्त श्रीनगर और एसएमसी आयुक्त ने पात्र लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र और क्रेडिट कार्ड वितरित किए।
यह कदम सड़क विक्रेताओं को समय पर संस्थागत ऋण उपलब्ध कराने और उनकी आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस पहल का उद्देश्य सड़क विक्रेताओं को आसानी से संस्थागत ऋण उपलब्ध कराना है ताकि वे अपने व्यवसाय को मजबूत और विस्तारित कर सकें, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल कर सकें। नई क्रेडिट कार्ड सुविधा निर्बाध, लचीली और समयबद्ध ऋण सुनिश्चित करेगी, जिससे लाभार्थी औपचारिक वित्तीय प्रणाली से बेहतर जुड़ सकेंगे। अधिकारियों ने लाभार्थियों से बातचीत की और योजना के जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने प्रशासन की ओर से कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।
बांदीपोरा और बारामुला सहित कई जिलों में हुआ वितरण
बंदीपोरा/बारामुला। बांदीपोरा जिला प्रशासन ने शुक्रवार को डीसी इंदु कंवल चिब के नेतृत्व में विभिन्न मंजूरी प्राप्त रेहड़ी फड़ी वाले 14 ऋण मामलों के तहत 5.25 लाख की राशि वितरित की गई। वहीं इस पीएम-स्वनिधि योजना के तहत जिले में रेहड़ी फड़ी वालों द्वारा कुल 414 ऋण वितरण की गई है जिनकी राशि 87 लाख है और यह विभिन्न किस्तों में प्राप्त की गई है जो जिले स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में स्थिर प्रगति को दर्शाती है।
विज्ञापन
बारामुला उपायुक्त कार्यालय के मीटिंग हॉल में शुक्रवार की स्ट्रीट वेंडर्स की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें पीएम स्वनिधि योजना के तहत आठ स्ट्रीट वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान ने देशभर के स्ट्रीट वेंडर्स से ऑनलाइन संवाद किया। संवाद