फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Akshay Labroo, Held Meeting

Srinagar News: डीसी ने की ग्रामीण क्षेत्रों की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन
Srinagar, DC Akshay Labroo, Held Meeting
श्रीनगर। जिले के ग्रामीण ब्लॉक्स में विभिन्न सरकारी फ्लैगशिप योजनाओं की संतृप्ति की प्रगति का उपायुक्त श्रीनगर अक्षय लाबरू ने जायजा लिया। उनकी अध्यक्षता में बुधवार को डीसी कार्यालय के सभागार में संबंधित अधिकारियों की बैठक हुई। यह बैठक जिले के सभी ग्रामीण ब्लॉक्स में शुरू की गई महीने भर की संतृप्ति मुहिम के संदर्भ में बुलाई गई थी। बैठक के दौरान उपायुक्त को श्रीनगर जिले के विभिन्न ग्रामीण विकास ब्लॉक्स हारवन, खोनमोह, श्रीनगर तथा कमरवारी में संतृप्ति मुहिम के तहत ब्लॉक-वार प्राप्त उपलब्धियों से अवगत कराया गया। विस्तृत प्रस्तुतियों में विभिन्न सरकारी प्रायोजित योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों की अधिकतम पहुंच एवं नामांकन सुनिश्चित करने के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। प्रगति की समीक्षा करते हुए डीसी ने जमीनी स्तर पर गहन पहुंच की आवश्यकता पर बल दिया तथा मौजूदा अंतरों को दूर करने के लिए घर-घर सर्वेक्षण एवं सक्रिय सेवा वितरण पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed