फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, DC Akshay Labroo, Gave Order, Complete Three Bridge Contruction on Time

Srinagar News: मलूरी नाले पर बन रहे तीन पुलों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

विज्ञापन
Srinagar, DC Akshay Labroo, Gave Order, Complete Three Bridge Contruction on Time
- उपायुक्त ने हारवन ब्लॉक में विकास कार्यों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। उपायुक्त अक्षय लाबरू ने मंगलवार को हारवन ब्लॉक के विभिन्न पंचायत हलकों का व्यापक दौरा किया और क्षेत्र में चल रहे कई विकास कार्यों का स्थल पर जायजा लिया। इन कार्यों का मुख्य उद्देश्य सड़क संपर्क को बेहतर बनाना और जन सुविधा में वृद्धि करना है। उन्होंने मलूरी नाले पर बन रहे तीन पुलों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।े

दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने मलूरी नाला पर सैयदपोरा, सराबाग और गांदताल-गनिमोहर रोड पर तीन पुलों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। सैयदपोरा बाला में मलूरी नालाह पर पुल तथा मवास नहर तक लिंक रोड के निर्माण का जायजा लेते हुए डीसी ने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का मूल्यांकन किया। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए और अनुमोदित मानकों के अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


उन्हें बताया गया कि इस परियोजना में 65 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है। यह पुल आरएंडबी विभाग द्वारा नाबार्ड के तहत बनाया जा रहा है। पुल की संरचना लगभग पूरी हो चुकी है जबकि अप्रोच रोड पर काम जारी है और लिंक रोड का कार्य शीघ्र शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, सैयदपोरा के सराबाग क्षेत्र में मलूरी नालाह पर बन रहे पुल का भी डीसी ने निरीक्षण किया जो आसपास के इलाकों की कनेक्टिविटी में काफी सुधार लाएगा। उन्होंने गंदताल-गनिमोहर रोड पर मलूरी नाला के ऊपर बन रहे पुल का जायजा लिया गया जो भी नाबार्ड के तहत आरएंडबी विभाग द्वारा निर्मित किया जा रहा है। डीसी ने प्रगति की समीक्षा की और समय पर पूर्णता सुनिश्चित करने के आवश्यक निर्देश दिए।

यहां बताया गया कि इस परियोजना में लगभग 35 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इस पुल के बनने से गंदताल, गनिमोहर, दर्दखोवर, मोशपजन, दार, फकीर गुजरी और अन्य आसपास के इलाकों में बेहतर संपर्क स्थापित होगा।


दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और कहा कि मलूरी नाला पर पुलों के साथ अप्रोच और लिंक रोड के पूर्ण होने से क्षेत्र की कई बस्तियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण बुनियादी ढांचे के महत्व पर कहा कि अधिकारियों को ब्लॉक के सभी विकास परियोजनाओं की निकट निगरानी करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed