{"_id":"624d6401b0d4fb4f615ad727","slug":"srinagar-cylinder-blast-outside-botanical-gardent-tempo-driver-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: श्रीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल, अनंतनाग में बस पलटने से 6 पर्यटक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: श्रीनगर में सिलेंडर ब्लास्ट, एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल, अनंतनाग में बस पलटने से 6 पर्यटक जख्मी
Wed, 06 Apr 2022 05:06 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एएनआई, श्रीनगर
एएनआई, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:06 PM IST
सार
श्रीनगर में बोटेनिकल गार्डन के पास सिलेंडर ब्लास्ट में एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
Srinagar
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
श्रीनगर में बोटेनिकल गार्डन के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में एक टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे अस्पातल भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसा कैसे हुआ अभी इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे बॉटनिकल गार्डन की कार पार्किंग में एक टेंपो के पिछले सिरे पर एक विस्फोट हुआ। इससे वाहन का पिछला दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में टेंपो चालक अमजद अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह विस्फोट कोई दुर्घटना लगता है, जो कि सिलेंडर या अन्य दबाव उपकरण की विफलता के कारण हुआ है। किसी अन्य संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
वहीं, खबर आ रही है कि अनंतनाग में एक बस के पलटने से छह पर्यटक घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। यहां बचाव अभियान जारी है।
विज्ञापन