{"_id":"69b1d9a77f3391b19f02495e","slug":"srinagar-crpf-passing-out-parade-pulwama-lethpora-srinagar-news-c-10-lko1027-855778-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: 584 नव-आरक्षक सीआरपीएफ में शामिल, देश सेवा की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: 584 नव-आरक्षक सीआरपीएफ में शामिल, देश सेवा की ली शपथ
विज्ञापन
पुलवामा में पासिंग आउट परेड। स्रोत सीआरपीएफ
- 44 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद मैदान पर किया शौर्य का प्रदर्शन
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 105वें बैच की पासिंग आउट परेड पुलवामा के लेथपोरा कैंपस में हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। 44 सप्ताह के बुनियादी प्रशिक्षण के उपरांत बुधवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 584 नव-आरक्षकों ने देश सेवा की शपथ ली। सीआरपीएफ के 105वें बैच (सिपाही और जनरल ड्यूटी) की पासिंग आउट परेड पुलवामा के लेथपोरा कैंपस में आयोजित की गई।
शपथ ग्रहण समारोह में कई गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर नागरिक प्रशासन के अधिकारी तथा सहयोगी एजेंसियों के प्रमुख भी उपस्थित रहे। सीआरपीएफ के अधिकारियों ने बताया कि इस परेड में 584 नव आरक्षी और सिपाही बल में शामिल हुए। इस दौरान सीआरपीएफ के महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने परेड के समीक्षा अधिकारी के रूप में सलामी ली। विशेष महानिदेशक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार के साथ अपर महानिदेशक राजेश कुमार, जम्मू-कश्मीर जोन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
संस्थान के सहायक कमांडेंट शशि भूषण सिंह पासिंग आउट परेड के परेड कमांडर थे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के महानिदेशक ने 44 सप्ताह के कठोर बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नव आरक्षी और जीडी को पदक एवं ट्रॉफियां प्रदान कीं।
विज्ञापन
अपने संबोधन में महानिदेशक ने सीआरपीएफ के मूल्यों, परंपराओं और आदर्शों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने शांति काल के साथ-साथ परिचालनिक तैनाती के दौरान कर्तव्यों के निर्वहन में व्यावसायिक दक्षता के साथ मानवीय संवेदनशीलता के महत्व पर भी जोर दिया।