{"_id":"6b04a3899518193cde05d9cc","slug":"srinagar-crpf-jawan-breaks-car-window-saves-a-life-by-performing-cpr-srinagar-news-c-10-1-jam1027-1070080-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: देवदूत बना सीआरपीएफ जवान, कार का शीशा तोड़ा...सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: देवदूत बना सीआरपीएफ जवान, कार का शीशा तोड़ा...सीपीआर देकर बचाई जान
विज्ञापन
श्रीनगर-जम्मू हाईवे पर इससे पहले भी जवानों की सतर्कता से कई लोगों को नया जीवन मिल चुका है
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग की कड़ी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान न केवल आतंक और चुनौतियों के खिलाफ ढाल बनकर खड़े रहते हैं, बल्कि सड़कों पर होने वाले हादसों और आपात स्थितियों में अक्सर देवदूत बनकर भी सामने आते हैं। ऐसा ही एक प्रेरणादायक और मानवीय वाकया दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सामने आया, जहां सीआरपीएफ जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने हार्ट अटैक के शिकार एक व्यक्ति को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना कुलगाम में राजमार्ग के किनारे सीआरपीएफ की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) पोस्ट के पास उस समय हुई, जब सुरक्षाबलों ने कुछ ही देर पहले एक काफिले को सुरक्षित रास्ता दिया था। मौके पर बचाव अभियान का नेतृत्व करने वाले सीआरपीएफ की 46वीं बटालियन के जवान जेपी जाट ने उस नाटकीय घटनाक्रम को याद करते हुए बताया कि श्रीनगर की तरफ से एक कार धीरे-धीरे डगमगाते हुए आई और ठीक उनके पैरों के पास आकर रुक गई।
पहले जवानों को लगा कि शायद कार में कोई परिचित है, लेकिन जब वे करीब गए तो अंदर बैठे व्यक्ति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। कार अंदर से चालू थी और चालक की गर्दन एक तरफ लुढ़की हुई थी। बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई हलचल नहीं हुई तो जवानों को स्थिति की गंभीरता समझते देर नहीं लगी कि उन्हें दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा है।
विज्ञापन
एक-एक पल कीमती जानते हुए जवानों ने बिना समय गंवाए तुरंत कार का शीशा तोड़ा और दरवाजा खोलकर बेहोश व्यक्ति को बाहर निकाला। जेपी जाट के अनुसार, बाहर निकालने के बाद हमने उन्हें सड़क पर लिटाया और तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। सीपीआर देते ही उनकी हल्की सांसें चलने लगीं। इसके बाद हमने उन्हें पास ही घास पर लिटाया और दोबारा सीपीआर दिया। हालांकि उन्हें होश नहीं आया था, लेकिन उनकी सांसें स्थिर हो गई थीं।''''
सांसें सामान्य होने के बाद जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत एक निजी वाहन की व्यवस्था की और बिना किसी देरी के उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी कीमती जान बच सकी। गौरतलब है कि श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार सीआरपीएफ जवानों की सतर्कता और मानवीय संवेदनाओं ने सड़क दुर्घटनाओं और चिकित्सा आपात स्थितियों में फंसे कई लोगों को नया जीवन दिया है।