फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Congress, Chattron ki Goonj, Campaign, Youth Participate

Srinagar News: श्रीनगर में छात्रों की गूंज, युवाओं ने रखी अपनी बात

विज्ञापन
Srinagar, Congress, Chattron ki Goonj, Campaign, Youth Participate
श्रीनगर में आयोजित कांग्रेस के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के दौरान युवा। अमर उजाला
- इस मुहिम के तहत 1 अगस्त को श्रीनगर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। नौगाम में वीरवार को कांग्रेस की ओर से छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं ने अपनी बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के बीच रखी। यह कार्यक्रम छात्रों की समस्याओं और शिक्षा प्रणाली में सुधार को लेकर कांग्रेस के अभियान का हिस्सा है।
वीरवार को श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की मौजूदगी में छात्रों के साथ एक बड़ा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और छात्रों ने शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कड़ा रोष जताया।
विज्ञापन

इसी अभियान के तहत श्रीनगर के नजदीकी जिले पुलवामा में भी जिला अध्यक्ष शाहिद परवेज और प्रदेश अध्यक्ष अजय लखोत्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ जिसमें सैकड़ों नीट-यूजी अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कर्रा ने बताया कि यह अभियान 30 जून से शुरू होकर 40 दिनों तक देश के 28 प्रमुख शहरों में चलाया जा रहा है। इस दौरान सभी शैक्षणिक संस्थानों और अभिभावकों से संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं के अनुसार, इस मुहिम के तहत 1 अगस्त को श्रीनगर में एक विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 9 अगस्त को दिल्ली में दिल्ली चलो मार्च के साथ इस आंदोलन का पहला चरण समाप्त होगा। छात्र संगठन और पार्टी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षाओं को लीक-मुक्त बनाने और एक मजबूत जवाबदेही तंत्र स्थापित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed