फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cold Wave, Weather

Srinagar News: दिसंबर के दूसरे दिन फिर गिरा पारा, दिन में भी सर्दी बढ़ी

विज्ञापन
Srinagar, Cold Wave, Weather
सर्दी की एक सुबह कोहरे के बीच लकड़ी के पुल पर युवक। संवाद
- इस सप्ताह और गिरेगा पारा, कुछ जगह बादल छाए रहने का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दिसंबर के पहले दिन मौसम का तेवर थोड़ा नरम रहा था। दूसरे दिन फिर से सर्दी ने तेवर दिखाए। मौसम विभाग के अनुसार 3-7 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। इस एक सप्ताह में तापमान में और कमी आएगी।
मंगलवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 1.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.8 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.6 डिग्री ज्यादा है, वहीं न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार न्यूनतम पारा कश्मीर संभाग के श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 3.0 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.1 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 0.6 डिग्री, पांपोर में माइनस 4.2 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 3.0 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 5.4 डिग्री, बडगाम में माइनस 2.5 डिग्री, बारामुला में माइनस 4.7 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 3.1 डिग्री, गांदरबल में माइनस 1.8 डिग्री, सोनमर्ग में माइनस 0.7 डिग्री, राफियाबाद में माइनस -3.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग में जम्मू में 8.6 डिग्री, बनिहाल में माइनस 0.5 डिग्री, बटोत में 4.8 डिग्री, कटड़ा में 8.5 डिग्री, भद्रवाह में 0.9 डिग्री, कठुआ में 8.2 डिग्री, उधमपुर में 3.6 डिग्री, रामबन में 4.4 डिग्री, सांबा में 2.6 डिग्री, राजौरी में 2.2 डिग्री, किश्तवाड़ में 4.0 डिग्री, रियासी में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख में लेह में माइनस 6.6 डिग्री, कारगिल में माइनस 4.8 डिग्री, नुबरा में माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed