फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cold Wave, Weather, Minimum Temperature

Srinagar News: कड़ाके की ठंड जारी, घाटी में रात का पारा तीन डिग्री सुधरा

विज्ञापन
Srinagar, Cold Wave, Weather, Minimum Temperature
रविवार को ​खिली धूप के बीच सोनमर्ग  में स्लेज पर पर्यटक। संवाद
- आज हल्की बारिश और नए साल पर बर्फबारी का पूर्वानुमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। रविवार को न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री का सुधार हुआ है। दिन का पारा अब भी कंपकपी छुड़ा रहा है। श्रीनगर में शनिवार को न्यूनतम तापमान माइनस 2.6 डिग्री था जो रविवार को 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को हल्की बारिश और नए साल का आगाज बर्फबारी से होने ही संभावना है। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 3.7 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.7 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 0.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश हो सकती है। अलग-अलग ऊंची जगहों पर हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 30 दिसंबर से 1 जनवरी तक कुछ मैदानी जगहों पर हल्की बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। श्रीनगर सहित मैदानी इलाकों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना बन रही है। अगले पांच दिनों के दौरान जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा रह सकता है।

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर 0.2 डिग्री, कुपवाड़ा में 0.2 डिग्री, जम्मू में 8.1 डिग्री, बनिहाल में 4.5 डिग्री, बटोत में 6.9 डिग्री, कटड़ा में 8.2 डिग्री, लेह में माइनस 9.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 8.4 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed