Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cold Wave, Pulwama Most Colded

Srinagar News: पुलवामा का कोनीबाल घाटी में सबसे ठंडा

विज्ञापन
Srinagar, Cold Wave, Pulwama Most Colded
-न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, जम्मू में खिली धूप
विज्ञापन




श्रीनगर। कश्मीर में ठंड से थोड़ी राहत मिली है। बादल छाने से ज्यादातर स्थानों पर रात के तापमान में सुधार हुआ है लेकिन यह हिमांक बिंदु से नीचे है। पुलवामा का कोनीबाल शुक्रवार रात घाटी में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को भी घाटी के अधिकांश हिस्सों, खासकर जल निकायों के आसपास के इलाकों में कोहरा छाया। वहीं, जम्मू में धूप खिली। सुबह-शाम को गलन भरी ठंड बरकरार है।

श्रीनगर में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वीरवार रात यह माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस था। दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कोनीबाल में न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 3.4 डिग्री रहा। पहलगाम टूरिस्ट रिसॉर्ट में तापमान माइनस 5.2 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, जम्मू में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर में सर्दी का सितम जारी है। श्रीनगर सहित सभी जिलों में न्यूनतम पारा शून्य से नीचे है। 30 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। एक से 5 दिसंबर को बादल छा सकते हैं। इस सप्ताह में तापमान में और कमी आएगी। संवाद/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed