फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Cold Wave, Minus Temperature

Srinagar News: रातें हुईं और ठंडी, घाटी में सभी जगह पारा जमाव बिंदु पर

विज्ञापन
Srinagar, Cold Wave, Minus Temperature
गुलमर्ग में ताजा बर्फबारी के दौरान पर्यटक। संवाद
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 पहुंचा, माइनस 6.5 डिग्री के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में रात का पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। रातें और ठंडी हो गई हैं। रविवार को सबसे ठंडा गुलमर्ग रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि श्रीनगर में पारा माइनस 3.2 डिग्री रहा। रविवार को दोपहर में धूप तो निकली पर ठंडी हवा के आगे बेअसर लगी।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह तापमान तीन डिग्री तक और गिरेगा। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कश्मीर संभाग में न्यूनतम तापमान श्रीनगर एयरपोर्ट पर माइनस 4.2 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 2.5 डिग्री, कोकरनाग में माइनस 1.6 डिग्री, पांपोर में माइनस 3.0 डिग्री, अवंतिपोरा में माइनस 4.2 डिग्री, बडगाम में माइनस 3.3 डिग्री, अनंतनाग में माइनस 4.6 डिग्री, बारामुला में माइनस 3.3 डिग्री, बांदीपोरा में माइनस 1.2 डिग्री, पुलवामा में माइनस 5.1 डिग्री, शाेपियां में माइनस 6.0 डिग्री और गांदरबल में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू संभाग में न्यूनतम तापमान जम्मू में 10.0 डिग्री, जम्मू एयरपोर्ट पर 10.3 डिग्री, बनिहाल में माइनस 0.9 डिग्री, बटोत में 1.9 डिग्री, कटड़ा में 7.0 डिग्री, भद्रवाह में माइनस 1.6 डिग्री, कठुआ में 7.0 डिग्री, उधमपुर में 5.2 डिग्री, रामबन में 2.3 डिग्री, राजोरी में 2.5 डिग्री, किश्तवाड़ में 2.9 डिग्री, रियासी में 8.8 डिग्री, डोडा में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed