{"_id":"692c985361cb577afe01a75b","slug":"srinagar-cold-wave-minimum-temperature-44-srinagar-news-c-10-jmu1054-775143-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में भीषण सर्दी जारी, श्रीनगर में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में भीषण सर्दी जारी, श्रीनगर में माइनस 4.4 डिग्री सेल्सियस पारा
विज्ञापन
श्रीनगर की डल झील में शिकारे में लगा सब्जियों का बाजार। संवाद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में लगातार सर्दी कहर बरपा रही है। न्यूनतम तापमान लगातार माइनस में रिकॉर्ड किया जा रहा है। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। रविवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 4.4 डिग्री जबकि पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा। कड़ाके की ठंड के कारण सुबह के समय घरों से निकलने में बच्चों और नौकरी पेशा लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बताया है कि जम्मू-कश्मीर में पांच दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन शीतलहर जारी रहेगी।
मौसम विभाग की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्थानीय निवासी अब्दुल रजाक ने कहा कि सुबह के समय घना कोहरा होता है। जहां पानी के स्रोत हैं उनकी ऊपरी परत जमी होती है। सड़कों पर वाहनों को भी चलने में दिक्कत आती है। दिन में भी धूप में कोई तपिश नहीं जिससे दिन में भी ठंड महसूस होती। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में 5 दिसंबर तक मौसम ज्यादातर शुष्क रहने की उम्मीद है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश का अनुमान नहीं है।
विज्ञापन
चार और 5 दिसंबर को ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। खासकर 4 दिसंबर की शाम से और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है।