Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Celebrate Diwali, Lal Chowk, Lightning

Srinagar News: लाल चौक पर हजारों दीपों से जगमगाया घंटाघर

विज्ञापन
Srinagar, Celebrate Diwali, Lal Chowk, Lightning
श्रीनगर के लाल चौक पर सजे दीपक और मौजूद पर्यटक व अन्य। संवाद
- राम दरबार की महाआरती के साथ आस्था, सौहार्द और कश्मीरियत का दिखा अनूठा संगम
विज्ञापन

- पर्यटकों के उत्साह और जय श्रीराम के उद्घोष ने बढ़ाई आभा, स्थानीय दुकानदारों ने भी बांटी खुशियां
अजीम यूसुफ
श्रीनगर। दीपावली के पावन अवसर पर रविवार की शाम श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक आस्था, रोशनी और राष्ट्रभक्ति के अलौकिक रंगों से सराबोर हो उठा। भगवान श्रीराम के जयकारों, मंत्रोच्चार और महाआरती के बीच पूरा घंटाघर परिसर गूंज उठा। जब एक साथ हजारों मिट्टी के दीये प्रज्वलित किए गए तो कश्मीर के इस दिल पर साक्षात अयोध्या के दीपोत्सव जैसा विहंगम दृश्य साकार हो गया।
देश के कोने-कोने से पहुंचे पर्यटकों, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों के जवानों ने कंधे से कंधा मिलाकर दीये जलाए जिसने घाटी की साझी तहजीब और अटूट भाईचारे की मिसाल पेश की। देर रात तक घंटाघर परिसर में उत्सव का माहौल बना रहा। रंग-बिरंगी रोशनियों से नहाए लाल चौक ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कश्मीर अब खौफ के साए से पूरी तरह बाहर निकलकर विकास, विश्वास और खुशियों के नए युग में कदम रख चुका है।
विज्ञापन

रविवार को शाम ढलते ही लाल चौक पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और भक्त हनुमान के विग्रहों से सुसज्जित भव्य रामरथ के सामने विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती शुरू हुई। शंखध्वनि और भजन-कीर्तन के साथ सजे राम दरबार के दर्शन करने के लिए स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। घंटाघर की सीढ़ियों से लेकर पूरे चौक पर दीपकों और भव्य रंगोली की ऐसी छटा बिखरी कि हर कोई इस ऐतिहासिक पल को अपने कैमरों और यादों में कैद करने को आतुर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव के मुख्य आयोजक और ज्योतिर्मठ से आए संन्यासी ने कहा, यह लगातार तीसरा वर्ष है जब हम लाल चौक पर दीपोत्सव मना रहे हैं। पहले साल हमने सांकेतिक रूप से दीप जलाए थे, लेकिन पिछले साल और इस बार इसका विस्तार अयोध्या के दीपोत्सव की तर्ज पर किया गया है। हमारा उद्देश्य महर्षि कश्यप की इस पावन भूमि के पुरातन वैभव और आध्यात्मिक गरिमा को पुनर्स्थापित करना है, और यह जनसैलाब उसी बदलाव की गवाही दे रहा है।
आयोजकों की ओर से शुभारंभ के बाद सीआरपीएफ के अधिकारियों और अतिथियों ने दीप जलाए। इसके साथ ही पर्यटकों को भी आगे आकर दीप जलाने का न्योता दिया गया। देखते ही देखते प्रांगण में आयोजकों की ओर से लगाए गए हजारों दी जल उठे। इस दौरान पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनता था। छोटे-छोटे बच्चों ने भी अभिभावकों की देखरेख में दीप प्रज्ज्वलन किया।

दीयों से लिखा... धन्यवाद कैप्टन स्मित, वीरता को किया सलाम

दीपोत्सव के दौरान घंटाघर के ठीक नीचे एक अत्यंत भावुक और प्रेरक दृश्य देखने को मिला। आयोजकों और युवाओं ने मिट्टी के दीयों को करीने से सजाकर धन्यवाद कैप्टन स्मित का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि यह संदेश जांबाज कैप्टन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए लिखा गया, जिन्होंने संकट के समय अदम्य साहस दिखाते हुए लोगों की जान बचाई। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने दीपों से लिखे इस संदेश के पास खड़े होकर जय श्रीराम के जयघोष भी किए।

दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने भी लिया हिस्सा

लाल चौक और आसपास के बाजारों के स्थानीय मुस्लिम व्यापारियों ने भी दीपोत्सव का खुले दिल से स्वागत किया। स्थानीय व्यापारी एजाज अहमद ने कहा, कश्मीर हमेशा से सूफी संतों, अमन और साझा तहजीब की सरजमीं रहा है। लाल चौक पर जलने वाला हर दीया दुनिया को पैगाम देता है कि कश्मीर सुरक्षित है और प्यार का प्रतीक है। वहीं मेवा विक्रेता मोहम्मद अहद ने कहा कि जब बाहर से आए सैलानी यहां मुस्कुराते हैं और सुरक्षित महसूस करते हैं, तो घाटी का कारोबार भी तरक्की करता है। स्थानीय दुकानदारों ने पर्यटकों को मिठाइयां खिलाकर त्योहार की बधाई दी।


पर्यटकों का उत्साह : सपनों से भी खूबसूरत है यह अनुभव
घंटाघर पर उमड़े पर्यटकों के उत्साह ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। हैप्पी दिवाली, भारत माता की जय और जय श्रीराम के जयघोषों से माहौल गुंजायमान रहा। गुजरात से सपरिवार कश्मीर भ्रमण पर आईं महिला पर्यटक ने भावुक होते हुए कहा, हम हर साल गुजरात में अपने घर पर दिवाली मनाते हैं, लेकिन लाल चौक पर दिवाली मनाना हमारे लिए अविश्वसनीय है। हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कश्मीर के घंटाघर पर आकर दीप जलाएंगे। यहां का सकारात्मक माहौल और लोगों का अपनापन दिल छू लेने वाला है।
घंटाघर पहुंचे नारनौल (हरियाणा) निवासी और दिल्ली में कार्यरत अशोक कुमार ने कहा, कश्मीर में आज जो शांति और सद्भाव का वातावरण बना है, वह ऐतिहासिक है। सभी लोगों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किए। लाल चौक से आज पूरे विश्व को प्रेम और सौहार्द का जो संदेश जा रहा है, वह इतिहास में दर्ज होगा। ईश्वर करे कश्मीर में यह अमन हमेशा कायम रहे।

पंजाब से पहली बार कश्मीर पहुंचीं महिला पर्यटक रुद्रा ने कहा, हम पहली बार कश्मीर आए हैं। यहां आने से पहले हमने इस तरह के माहौल की कल्पना नहीं की थी, लेकिन लाल चौक पर सभी समुदायों की यह एकजुटता देखकर मन बेहद प्रसन्न है। सभी धर्मों के लोग मिलकर पर्व मना रहे हैं। यह पूरे देश के लिए एकता और एकजुटता का सबसे बड़ा उदाहरण है।

मूल रूप से चंडीगढ़ की रहने वाली और पिछले कुछ समय से कश्मीर में निवास कर रहीं पूनम अग्रवाल ने स्थानीय भाईचारे की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैंने पिछले तीन वर्षों से दीवाली नहीं मनाई थी, लेकिन आज जब लाल चौक पहुंची तो बिल्कुल अपने पंजाब जैसी आत्मीयता और रौनक महसूस हुई। सबसे खास बात यह रही कि यहां हमारे स्थानीय कश्मीरी भाई-बहन पूरे उत्साह और अपनेपन के साथ इस उत्सव को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed