फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Block Diwas, Celebrate, Shopian, DC Shishir Gupta

Srinagar News: उपायुक्त ने सुनी जन शिकायतें, कई का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
Srinagar, Block Diwas, Celebrate, Shopian, DC Shishir Gupta
शोपियां की दूरस्थ केलर तहसील में ब्लॉक दिवस का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शोपियां। सरकार की जन संपर्क पहल के तहत बुधवार को जिले की दूरस्थ केलर तहसील में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता डीसी शिशिर गुप्ता ने की। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों के जिला और क्षेत्रीय अधिकारी मौजूद रहे। केलर के अलग-अलग गांवों से बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और जिला प्रशासन के सामने अपनी शिकायतें, मांगें और विकास से जुड़े मुद्दे रखे।
बातचीत के दौरान डीसी ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले मामलों पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। कई शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया जबकि अन्य को त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। अधिकारियों ने लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

डीसी ने उत्तरदायी शासन के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों को जन समस्याओं का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्थानीय निवासियों ने सुदूर क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि ब्लॉक दिवस लोगों और सरकारी अधिकारियों के बीच सीधे संवाद का प्रभावी मंच है। इस पहल से लोगों को लंबी दूरी तय किए बिना अपनी चिंताएं उठाने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से ऐसे आउटरीच कार्यक्रम नियमित रूप से जारी रखने का आग्रह किया। कार्यक्रम का समापन जिला प्रशासन के इस आश्वासन के साथ हुआ कि लोगों द्वारा उठाई गई सभी वास्तविक चिंताओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed