{"_id":"6a5000655c0eee17b30d4806","slug":"srinagar-bjp-new-appointed-kashmir-srinagar-news-c-10-1-agr1010-957262-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भाजपा ने कश्मीर घाटी में संगठन को किया मजबूत, जिला प्रभारियों की नई नियुक्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भाजपा ने कश्मीर घाटी में संगठन को किया मजबूत, जिला प्रभारियों की नई नियुक्तियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कश्मीर घाटी में संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। पार्टी नेतृत्व ने विभिन्न जिलों के लिए नए जिला प्रभारियों की नियुक्ति कर उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
नई नियुक्तियों के तहत डॉ. शहनाज को श्रीनगर, अल्ताफ ठाकुर को अनंतनाग, आरिफ राजा को गांदरबल, मुदस्सिर वानी को बडगाम, बिलाल पर्रे को बारामुला, इंजीनियर साहिल बशीर को बांदीपोरा, एडवोकेट सज्जाद यूसुफ को कुपवाड़ा, सज्जाद रैना को पुलवामा,
सूफी यूसुफ को शोपियां और एडवोकेट वजाहत हुसैन को कुलगाम का जिला प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी के अनुसार, इन नियुक्तियों का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा घाटी में भाजपा की संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाना है। नई जिम्मेदारियों के साथ सभी जिला प्रभारियों से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को गति देने की अपेक्षा की गई है।