फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Big Action, Kulgam, War Against Drug

Srinagar News: सरकारी जमीन पर किया नशा तस्कर के अवैध निर्माण को गिराया

विज्ञापन
Srinagar, Big Action, Kulgam, War Against Drug
कुलगाम में ध्वस्त की नशा तस्करी के आरोपी की अवैध संपत्ति। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
कुलगाम में पुलिस ने की कार्रवाई, पीला पंजा चलाया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए आरोपी नशा तस्कर की ओर से सरकारी जमीन पर किए गए निर्माण पर पीला पंजा चलाया।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि कुलगाम पुलिस ने नशा तस्कर के खिलाफ एक और निर्णायक कार्रवाई की है। यह तस्कर पुलिस स्टेशन देवसर में दर्ज एफआईआर में शामिल था। सोपट, देवसर में पुलिस ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर आरोपी की अवैध व्यावसायिक इमारत को गिरा दिया। आरोपी शौकत अहमद वानी सोपट देवसर का निवासी है। यह कार्रवाई तब की गई जब यह साबित हो गया कि उक्त इमारत का निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके किया गया था।
यह कार्रवाई कुलगाम पुलिस की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है जिसका उद्देश्य नशीले पदार्थों से जुड़े पूरे तंत्र को खत्म करना है। प्रवक्ता ने बताया कि इसके तहत न केवल नशा तस्करों को निशाना बनाया जाता है बल्कि आपराधिक गतिविधियों के ज़रिए बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों और बुनियादी ढांचे को भी ध्वस्त किया जाता है।
विज्ञापन

कुलगाम पुलिस जिले को नशा-मुक्त बनाने के प्रति प्रतिबद्ध है। नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल या ऐसी गतिविधियों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को चेतावनी देती है कि उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed