{"_id":"6aeb902072fe122bcc0a012f","slug":"srinagar-baramulla-police-gulmarg-11-vehicle-impound-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1056186-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: गुलमर्ग में बारामुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, पांच के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: गुलमर्ग में बारामुला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, पांच के चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और पर्यटकों से होने वाली कथित लूटखसोट पर रोक लगाने के लिए बारामुला पुलिस ने गुलमर्ग में विशेष अभियान चलाया। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान 11 वाहनों को जब्त किया गया जबकि पांच अन्य वाहनों के चालान काटे गए।
इस अभियान के दौरान पुलिस स्टेशन गुलमर्ग की टीम ने यातायात नियमों और मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। जब्त किए गए वाहनों में ई-ऑटो, स्कॉर्पियो और टवेरा सहित अन्य वाहन शामिल हैं। पुलिस ने पाया कि कुछ वाहन निर्धारित परमिट शर्तों का उल्लंघन करते हुए चलाए जा रहे थे। पर्यटकों के हितों को प्रभावित कर रहे थे।
बारामुला पुलिस ने सभी ट्रांसपोर्ट ऑपरेटरों को निर्देश दिया है कि वे परमिट की शर्तों और कानूनी नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।