{"_id":"6a5e872e11afad5fed0be72a","slug":"srinagar-bad-weather-kpdcl-issue-security-advisory-high-alert-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113707-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: केपीडीसीएल ने लोगों के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, हाई अलर्ट पर फील्ड मशीनरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: केपीडीसीएल ने लोगों के लिए जारी की सुरक्षा एडवाइजरी, हाई अलर्ट पर फील्ड मशीनरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के चलते कश्मीर पावर डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (केपीडीसीएल) के चीफ इंजीनियर ने स्थानीय लोगों के लिए व्यापक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। सभी फील्ड अधिकारियों को भी हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
केपीडीसीएल ने बताया कि खराब मौसम के कारण पेड़ों के उखड़ने, भूस्खलन, जलभराव और बाढ़ की संभावना है, जिससे ओवरहेड लाइनें, ट्रांसफॉर्मर, बिजली के खंभे और अन्य बिजली ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है। सार्वजनिक सुरक्षा और आपात मरम्मत कार्यों के लिए कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित की जा सकती है। खराब मौसम में बिजली के तार, खंभे, ट्रांसफॉर्मर, फीडर पिलर या किसी भी विद्युत उपकरण को न छुएं। करंट लीकेज के कारण ये लाइव हो सकते हैं। गिरा हुआ कोई भी तार या क्षतिग्रस्त खंभा खतरनाक हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें।