{"_id":"6a5e85f05af4402a2406b439","slug":"srinagar-bad-weather-crpf-rescue-pregnant-women-srinagar-news-c-10-1-agr1010-965810-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सीआरपीएफ ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया, बच्चे को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सीआरपीएफ ने गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया, बच्चे को दिया जन्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए सीआरपीएफ की 116वीं बटालियन के जवानों ने अरु घाटी के दूरस्थ नंदपाल गांव से एक गर्भवती महिला को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार नंदपाल गांव से उस समय चिकित्सा आपातकाल की सूचना मिली जब प्रतिकूल मौसम और दुर्गम परिस्थितियों के बीच गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। सूचना मिलते ही 116वीं बटालियन सीआरपीएफ के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और कठिन रास्तों तथा खराब मौसम की परवाह किए बिना महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में महिला ने सुरक्षित रूप से एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया। इस मानवीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों और परिजनों ने सीआरपीएफ के जवानों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।