फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ATM Card Fraud, Pulwama Police, Seek Help

Srinagar News: पुलवामा पुलिस ने एटीएम कार्ड धोखाधड़ी मामले में मांगी लोगों से मदद

विज्ञापन
Srinagar, ATM Card Fraud, Pulwama Police, Seek Help
पुलवामा पुलिस ने जारी किया एटीएम फ्रॉड मामले में सीसीटीवी फुटेज। स्रोत पुलिस
- सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, पहचान बताने पर पहचान गुप्त रखी जाएगी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

पुलवामा। पुलिस ने मेन टाउन में हुए एटीएम कार्ड धोखाधड़ी मामले में शामिल एक संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।
पुलिस को जांच में पता चला कि संदिग्ध ने धोखे से कई ग्राहकों के एटीएम कार्ड बदल दिए। बदले गए कार्डों का इस्तेमाल कर अनधिकृत तरीके से नकदी निकाली।
इस अपराध को अंजाम देते समय संदिग्ध सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी के पास सीसीटीवी फोटो में दिख रहे व्यक्ति की पहचान या ठिकाने के बारे में कोई जानकारी या सुराग हो तो उसे निम्न नंबरों पर साझा करें।

इसमें पीसीआर पुलवामा: 9541915035, एसपी हेडक्र्वाटर पुलवामा: 9541915014, पुलिस स्टेशन पुलवामा: 9622749961, एमएचसी पुलवामा: 9541915028। पुलिस ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। संदिग्ध की जल्द पहचान और जांच को तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए लोगों के सहयोग की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed