फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, ASI Bemina, Police Station, Arrested with 8000 Rupee Bribe, ACB Taken Action

Srinagar News: थाना बेमिना का एएसआई 8000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

विज्ञापन
Srinagar, ASI Bemina, Police Station, Arrested with 8000 Rupee Bribe, ACB Taken Action
- एसीबी ने शिकायत पर की कार्रवाई, ट्रैप लगाकर रिश्वत की रकम के साथ दबोचा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने श्रीनगर के बेमिना पुलिस स्टेशन के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई )मुख्तार अहमद खान को 8000 की रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
प्रवक्ता ने बताया कि एसीबी को लिखित शिकायत मिली थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि एएसआई मुख्तार अहमद खान (निवासी नेवा पुलवामा) जो पुलिस स्टेशन बेमिना की एक एफआईआर के इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (आईओ) थे, ने शिकायत करने वाले से रिश्वत मांगी जबकि पहले ही सक्षम कोर्ट में चालान पेश हो चुका था। आरोपी अफसर ने कथित तौर पर शिकायत करने वाले को धमकी दी कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह उसे परेशान करेगा।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर जांच की गई जिसमें आरोप सही साबित हुए। इसके आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के सेक्शन 7 के तहत पुलिस स्टेशन एसीबी श्रीनगर में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान एक टीम बनाई गई जिसने सफल ट्रैप लगाया और आरोपी मुख्तार अहमद खान को शिकायतकर्ता से 8,000 की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। आरोपी को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और मौके पर ही गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रवक्ता ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed