{"_id":"6a48139a5937aaac6b0b1b1c","slug":"srinagar-arto-traffic-campaign-baramulla-srinagar-news-c-264-1-udh1007-113073-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बारामुला सोपोर में एआरटीओ ने चलाया अभियान, 75 हजार जुर्माना वसूला, पांच वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बारामुला सोपोर में एआरटीओ ने चलाया अभियान, 75 हजार जुर्माना वसूला, पांच वाहन जब्त
विज्ञापन
बारामुला में एआरटीओ की कार्रवाई। संवाद
- आठ ड्राइविंग लाइसेंस किए निलंबित, एआरटीओ बोले- वैध कागजात के बिना न चलें चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एआरटीओ मुदासिर वानी ने अपनी टीम और पुलिस के साथ मिलकर बारामूला और सोपोर में कई जगहों पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया और पांच वाहन जब्त किए गए।
अभियान के दौरान गंभीर उल्लंघन के लिए आठ ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) निलंबित किए गए। एआरटीओ वानी ने कहा कि हर वाहन मालिक के लिए रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट और फिटनेस सर्टिफिकेट समेत सभी वैध दस्तावेज रखना अनिवार्य है। उन्होंने मोटर चालकों से सभी के लिए सड़कें सुरक्षित बनाने के वास्ते ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की।
एआरटीओ ने कहा कि नियम तोड़ने वालों पर लगाम लगाने, सड़क अनुशासन सुधारने और सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिले भर में ऐसे प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे। विभाग ने दोहराया कि परिवहन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।