फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar. APSCC, Condemned, Fire Incidents, Sikh Community

Srinagar News: कुपवाड़ा के त्रिबुनी गांव में सिखों की संपत्ति जलाने पर एपीएससीसी ने जताई चिंता

विज्ञापन
Srinagar. APSCC, Condemned, Fire Incidents, Sikh Community
- अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने कहा-तेज जांच हो, दोषियों पर कार्रवाई जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। ऑल पार्टीज सिख कोऑर्डिनेशन कमेटी (एपीएससीसी) ने सीमावर्ती जिले के करनाह क्षेत्र के त्रिबुनी गांव में सिख समुदाय की संपत्ति को आग लगाने की घटनाओं के बाद सरकार की ओर से अब तक कोई कार्रवाई न होने पर चिंता जताई है। कमेटी ने कहा कि मामले की पूरी जांच जरूरी है ताकि समाज में नफरत फैलाने वाले तत्वों को बेनकाब किया जा सके।
एपीएससीसी के अध्यक्ष जगमोहन सिंह रैना ने एक बयान में कहा कि त्रिबुनी गांव में बहुसंख्यक मुस्लिम समुदाय और अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोग सदियों से भाईचारे के साथ रह रहे हैं। कुछ लोग दोनों समुदायों के बीच फूट डालना चाहते हैं जिसे हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने कहा 30 जून की रात कुछ विघटनकारी तत्वों ने दो सिखों की दो कारों और एक मोटरसाइकिल को आग लगा दी। इससे पहले भी इन लोगों ने एक घर में आग लगाई थी और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया था।
विज्ञापन

हालांकि संबंधित थाना प्रभारी गांव गए थे, लेकिन यह काफी नहीं है। रैना ने आरोप लगाया कि पता नहीं किन कारणों से जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस मामले में पूरी जांच नहीं कर रहे हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की शीघ्र और निष्पक्ष जांच हो ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को जेल भेजा जाए। एपीएससीसी अध्यक्ष ने गांव के लोगों से अपील की कि वे सभी उकसावे के बावजूद भाईचारा बनाए रखें। कश्मीरियत तभी जिंदा रह सकती है जब लोग साथ मिलकर रहना मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed