{"_id":"69f509ec54aae6f74f0e1005","slug":"srinagar-anti-drug-campaign-153-fir-lodged-147-accused-arrested-anantnag-srinagar-news-c-10-lko1027-901565-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चार माह में 153 एफआईआर कीं दर्ज, 147 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चार माह में 153 एफआईआर कीं दर्ज, 147 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
- अनंतनाग पुलिस ने नशा तस्करी पर कसा शिकंजा, 3.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कीं
संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नशा तस्करी पर अनंतनाग पुलिस ने शिकंजा कसा है। वर्ष 2026 के पहले चार महीनों में पुलिस ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट के तहत 153 एफआईआर दर्ज कीं। 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक जब्त किए गए पदार्थों में 170.995 किलो कैनाबिस पाउडर, 185.001 किलो गांजा, 1.515 किलो चरस, 14.574 किलो पोस्ता, 160 ग्राम ब्राउन शुगर, 38 ग्राम हेरोइन और 750 नशीली गोलियां शामिल हैं। इन सभी की कुल अनुमानित बाजार कीमत लगभग 48.20 लाख रुपये बताई गई है। नशे के खिलाफ अभियान को और मजबूत करते हुए पुलिस ने करीब 190 मरला भूमि पर फैली अवैध नशीली फसलों को भी नष्ट किया।
इसके अलावा ड्रग तस्करी में इस्तेमाल हो रहे 21 वाहनों को जब्त किया गया। कानून के तहत कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) और नौ ड्राइविंग लाइसेंस भी रद्द किए गए। नशा तस्करों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए पुलिस ने लगभग 3.70 करोड़ रुपये की संपत्तियां भी अटैच कीं, जिनमें पांच मकान और तीन वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे आरोपी नशा तस्करों के स्वामित्व वाले तीन अवैध रूप से बने रेस्टोरेंट को भी ध्वस्त किया गया। अनंतनाग पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आम जनता से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और ड्रग तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को साझा करें।