{"_id":"69fa4c8a5b4fa6e6740f608a","slug":"srinagar-anti-drug-camapaign-anantnag-search-operation-srinagar-news-c-10-jmu1062-904835-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग में ड्रग नेटवर्क पर प्रहार, 20 जगहों पर चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग में ड्रग नेटवर्क पर प्रहार, 20 जगहों पर चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
पुलवामा में जांच करती पुलिस। स्रोत पुलिस
अनंतनाग। नशे के कारोबार और ड्रग नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए अनंतनाग पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान जिले भर में 20 चिन्हित स्थानों पर एक साथ नार्को कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) चलाया गया।
यह कार्रवाई ड्रग माफिया, पेडलर्स, उनके सहयोगियों और नार्कोटिक्स नेटवर्क से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर की गई। पुलिस की कई टीमों ने वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में इन ऑपरेशनों को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह सर्च ऑपरेशन विश्वसनीय खुफिया जानकारी और एनडीपीएस मामलों की चल रही जांच के आधार पर किया गया। इस दौरान कई संदिग्धों को रडार पर लिया गया है और अहम सुराग भी हाथ लगे हैं।
अनंतनाग पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार और सख्ती के साथ जारी रहेगा ताकि युवाओं को इस खतरे से बचाया जा सके और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस मुहिम में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। संवाद