Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Amritsar Won, Womens Hockey Championship

Srinagar News: अमृतसर ने जीता वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप का खिताब, फाइनल में रामपुर को 4-1 से हराया

विज्ञापन
Srinagar, Amritsar Won, Womens Hockey Championship
श्रीनगर के पोलो ग्राउंड में हॉकी प्रतियोगिता की विजेता अमृतसर की टीम को ट्रॉफी देते अशोक ध्यानच
- पोलो ग्राउंड के एस्ट्रो टर्फ पर हुआ खिताबी मुकाबला, ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने बांटे पुरस्कार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर हॉकी एकेडमी फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित वूमेंस हॉकी चैंपियनशिप के द्वितीय संस्करण के रोमांचक फाइनल मुकाबले में खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मिलक हॉकी एकेडमी रामपुर को 4-1 के अंतर से पराजित कर खिताबी ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
शनिवार को श्रीनगर के पोलो ग्राउंड स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए इस फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अमृतसर ने लगातार आक्रामक खेल दिखाते हुए चार गोल दागे, जबकि रामपुर की टीम केवल एक गोल ही कर सकी। निर्धारित समय समाप्त होने पर अमृतसर ने 4-1 से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में भारतीय हॉकी के दिग्गज और हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद के पुत्र, पूर्व भारतीय कप्तान व अर्जुन अवार्डी ओलंपियन अशोक ध्यानचंद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अशोक ध्यानचंद ने दोनों टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि कश्मीर में महिला हॉकी का यह बढ़ता स्तर बेहद उत्साहजनक है और ऐसे आयोजनों से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और अनुशासन बनाए रखने की सीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अशोक ध्यानचंद ने विजेता खालसा हॉकी एकेडमी अमृतसर और उप-विजेता मिलक हॉकी एकेडमी रामपुर की टीमों को विजेता व उप-विजेता ट्रॉफी तथा नकद पुरस्कार सौंपे। साथ ही फाइनल मैच में उत्कृष्ट खेल दिखाने वाली व्यक्तिगत खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर स्पोर्ट्स काउंसिल, हॉकी जेएंडके और कश्मीर हॉकी एकेडमी फाउंडेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed