{"_id":"698b8cd45d1c8730e7021d71","slug":"srinagar-ambulance-jam-in-snow-kupwara-keran-save-patient-srinagar-news-c-10-jmu1052-833304-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: भारी बर्फबारी से कटे गांव से सुरक्षित निकाला मरीज, अस्पताल पहुंचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: भारी बर्फबारी से कटे गांव से सुरक्षित निकाला मरीज, अस्पताल पहुंचाया
विज्ञापन
करनाह के गांव से मरीज को कंधों पर निकाल कर लाते लोग और कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एंबुलेंस फंसी बर्फ में तो प्रशासन ने बुलडोजर से निकलवाया
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। भारी बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा के करनाह क्षेत्र का जबड़ी बिजलधार गांव के सभी रास्ते बंद हैं। इस दौरान आपातकालीन सूचना पर पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने गांव से एक मरीज को अस्पताल पहुंचाने के लिए संयुक्त अभियान चलाया।
अधिकारियों के अनुसार जबड़ी बिजलधार गांव से आपातकालीन कॉल के बाद उपायुक्त के निर्देश पर करनाह प्रशासन ने स्थानीय पुलिस, स्वास्थ्यकर्मियों और सेना के जवानों ने संयुक्त बचाव अभियान चलाया। भारी बर्फबारी और खतरनाक एवलांच की चेतावनी के कारण यह गांव सब डिविजनल हेडक्वार्टर टंगधार से कटा हुआ है।
गांव से मरीज को लेने के लिए सुबह-सुबह पुलिस पार्टी के साथ एंबुलेंस भेजी गई, भारी बर्फबारी और बर्फ जमा होने के कारण एम्बुलेंस कोनागबरा के पास फंस गई। इस पर कार्यकारी इंजीनियर टंगधार ने बर्फ हटाने के लिए तुरंत बुलडोजर भेजा। बर्फ हटाने के बाद एंबुलेंस अस्पताल भेजी गई। मरीज का एसडीएच टंगधार में उपचार चल रहा है।