{"_id":"6a46c8213e4157a15f094326","slug":"srinagar-amarnath-yatra-pilgrims-reached-baltaal-srinagar-news-c-10-jmu1062-951983-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा बालटाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: हर-हर महादेव के जयघोषों से गूंजा बालटाल
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के लिए गांदरबल के बालटाल में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का मंत्री सतीश शर्मा, डीसी और एसएसपी ने किया भव्य स्वागत
-श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान एडवाइजरी का पालन करने की अपील
अमृतपाल सिंह बाली
बालटाल। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से चला श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच वीरवार को बालटाल आधार शिविर पहुंच गया। तीर्थयात्रियों के पहुंचने से जयघोषों से बालटाल की वादी बाबा बर्फानी और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी। श्रद्धालु शिव के रंग में रंगे दिखे।
आधार शिविर पर कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, गांदरबल के उपायुक्त जतिन किशोर, एसएसपी सुधांशु धामा सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रियों को फूलमालाएं पहनाई गईं और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान जारी एडवाइजरी का पालन करने और विभिन्न स्थानों पर स्थापित हेल्प डेस्क का लाभ उठाने की अपील की ताकि सभी श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित यात्रा पूरी कर सकें।
बालटाल आधार शिविर में मल्टी-लेयर सुरक्षा इंतजाम
बालटाल आधार शिविर में की गई व्यापक व्यवस्थाओं और मल्टी-लेयर सुरक्षा इंतजामों से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आए। पहले ही दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा और सुविधाओं से संतुष्ट दिखे श्रद्धालु
पहले जत्थे में शामिल श्रद्धालुओं ने भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना की। झांसी से आए श्रद्धालु मुकेश ने कहा कि लंगर, ठहरने और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के कारण पूरी यात्रा सुरक्षित महसूस हो रही है।
श्रद्धालु प्रियंका वर्मा ने कहा कि पहले जत्थे के साथ यात्रा शुरू करना उनके लिए खुशी की बात है। सुरक्षा बलों की मौजूदगी से आत्मविश्वास बढ़ता है और प्रशासन ने यात्रियों के लिए बेहतर इंतजाम किए हैं। यात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल देखने को मिलता है, क्योंकि कई बुनियादी सुविधाएं स्थानीय मुस्लिम समुदाय के सहयोग से उपलब्ध कराई जाती हैं।
-- -- -