फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Amarnath Yatra, Panjgam Railway Station, Joint Mock Drill

Srinagar News: अमरनाथ यात्रा को लेकर पांजगाम रेलवे स्टेशन पर संयुक्त मॉक ड्रिल, जांची आपात तैयारी

विज्ञापन
Srinagar, Amarnath Yatra, Panjgam Railway Station, Joint Mock Drill
- पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी, सेना और स्वास्थ्य विभाग ने लिया हिस्सा, संकट में त्वरित कार्रवाई का किया अभ्यास
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। श्री अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों के तहत पांजगाम रेलवे स्टेशन पर संयुक्त मॉक ड्रिल की गई। यह अभ्यास पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल, राजकीय रेल पुलिस, 55 राष्ट्रीय राइफल्स, अग्निशमन एवं आपात सेवा और स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर किया।

मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता परखना, एजेंसियों के बीच तालमेल देखना था। अभ्यास के दौरान कई आपात हालात का दृश्य बनाया गया। इससे सभी एजेंसियों ने मिलकर त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया ताकि किसी अनहोनी पर तुरंत मदद पहुंचाई जा सके। मॉक ड्रिल में सभी हितधारक एजेंसियों ने सक्रिय भागीदारी दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यास से प्रतिक्रिया व्यवस्था मजबूत होती है और आगामी यात्रा के दौरान यात्रियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। पुलिस ने कहा कि वह लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने और सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल के लिए मजबूत सुरक्षा इंतजाम बनाए रखने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed