{"_id":"6a25d7f643d1da7ef00b897e","slug":"srinagar-4-arrested-drug-smuggling-anantnag-and-sopore-srinagar-news-c-10-1-agr1010-932237-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अनंतनाग और सोपोर में नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अनंतनाग और सोपोर में नशा तस्करी के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अनंतनाग और सोपोर में एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन चलाकर नशा तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम जारी रखी। इसके तहत रविवार को नशा तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
अनंतनाग में बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने तरबल गुरी में रुटीन नाका चेकिंग के दौरान गुरी बिजबिहाड़ा के रहने वाले जाहिद अली डार को रोका और पकड़ा। तलाशी के दौरान, पुलिस ने उसके पास से 113 ग्राम चरस स्टिक बरामद की। इसके अनुसार बिजबिहाड़ा पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। नशीले पदार्थ के स्रोत का पता लगाने और इसके वितरण नेटवर्क की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं, सोपोर में पुलिस ने बस स्टैंड पुलिस पोस्ट के अधिकार क्षेत्र में आने वाले मॉडल टाउन-ब्रथ लिंक रोड पर गश्त के दौरान नशा तस्करी के तीन आरोपियों को पकड़ा। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने उनके पास से साइकोट्रोपिक पदार्थ बरामद किए। कानूनी प्रक्रिया के तहत नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार लोगों की पहचान अरसलान नबी जरगर और वसीम नबी वानी दोनों मॉडल टाउन-बी, सोपोर के निवासी और जहूर अहमद शेख बोहरीपोरा, सोपोर के निवासी के तौर पर की गई है। इस संबंध में सोपोर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।