{"_id":"694da11b312ba8cc54004887","slug":"srinagar-25-fire-incidents-last-four-days-srinagar-news-c-10-lko1027-795159-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरतें सतर्कता: घाटी में चार दिन में 25 आग लगने की घटनाएं रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरतें सतर्कता: घाटी में चार दिन में 25 आग लगने की घटनाएं रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अग्निशमन व आपातकालीन सेवा विभाग की सक्रियता से नुकसान को कम करने में मिली मदद
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। सर्दियों में कश्मीर घाटी में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले चार दिन में रविवार से वीरवार सुबह तक कश्मीर घाटी में आग लगने की 25 घटनाएं रिपोर्ट हुई हैं। इसमें अग्निशमन टीमों ने सभी आग पर सफलतापूर्वक काबू पाया और जानमाल के नुकसान को सीमित रखा।
अधिकारियों ने बताया कि रविवार और बुधवार के बीच घाटी के विभिन्न जिलों में आग लगने की कम से कम 20 घटनाएं दर्ज की गई जिनमें रिहायशी घर, गोशालाएं, अस्थायी शेड और अन्य इमारतें शामिल थीं। ये घटनाएं श्रीनगर, सोपोर, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, पुलवामा, बडगाम, कुलगाम और गांदरबल जिलों से रिपोर्ट की गईं। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग की टीमों ने सभी कॉल पर तुरंत कार्रवाई की और आग पर कुशलता से काबू पाया जिससे संपत्ति को होने वाले नुकसान को सीमित किया जा सका।
पिछले 24 घंटों में ही कश्मीर संभाग में अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग ने पांच अतिरिक्त आग लगने की घटनाओं को रिपोर्ट किया। श्रीनगर के कैलाशपोरा इलाके में एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई जिससे दूसरी मंजिल पर एक केबल ऑपरेटिंग यूनिट और तीसरी मंजिल पर एक लकड़ी की नक्काशी यूनिट प्रभावित हुई। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिससे आग को दूसरी मंजिलों और आस-पास की इमारतों में फैलने से रोका गया।
विज्ञापन
कुपवाड़ा जिले के द्रुगमुल्ला के मुकाम शाह वली इलाके में एक मंजिला घर के एक हमाम वाले कमरे में आग लगने से नुकसान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि विभाग के कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से नुकसान कम हुआ। अनंतनाग जिले के संगम के नटीपोरा इलाके से एक और घटना रिपोर्ट हुई। यहां जीसीआई शीट से बनी एक मंजिला गोशाला और उससे सटे स्टोर शेड में आग लग गई। आग को और फैलने से पहले ही काबू कर लिया गया। कुपवाड़ा के विलगाम इलाके के दाहामा गांव में एक दो मंजिला गोशाला और एक मंजिला स्टोर रूम में आग लग गई। अग्निशमन टीमों ने सफलतापूर्वक आग पर काबू पाया जिससे बड़े नुकसान को रोका गया।
इस बीच बांदीपोरा जिले के हाजिन के मोकदमयारी इलाके के गाड़ हेंज मोहल्ले में एक घर की छत पर आग लग गई। खराब सड़क कनेक्टिविटी के कारण अग्निशमन कर्मी पैदल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में कामयाब रहे जिससे बाकी इमारत बच गई। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सर्दियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए हीटिंग उपकरणों और बिजली से चलने वाले उपकरणों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने का आग्रह किया है।