{"_id":"68dc561a3942bbe04d048cd8","slug":"srinagar-15-spectators-detained-for-not-standing-during-the-national-anthem-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar: राष्ट्रगान पर खड़े न होने वाले 15 दर्शक हिरासत में, परिजनों ने दी सफाई; पड़ताल के लिए जांच बैठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar: राष्ट्रगान पर खड़े न होने वाले 15 दर्शक हिरासत में, परिजनों ने दी सफाई; पड़ताल के लिए जांच बैठाई
Wed, 01 Oct 2025 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 01 Oct 2025 03:44 AM IST
सार
हिरासत में लिए गए दर्शकों के परिवारीजनों ने सफाई दी कि बैंड की आवाज बहुत धीमी और अस्पष्ट थी इसलिए उन्हें पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
तिरंगा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रगान की धुन बजने के दौरान खड़े नहीं होने पर 20वें पुलिस शहीद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के 15 दर्शकों को मंगलवार शाम पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए दर्शकों के परिवारीजनों ने सफाई दी कि बैंड की आवाज बहुत धीमी और अस्पष्ट थी इसलिए उन्हें पता ही नहीं चला।
विज्ञापन
एलजी मनोज सिन्हा दोपहर बाद श्रीनगर के टीआरसी में सिंथेटिक टर्फ फुटबॉल ग्राउंड पर 20वें पुलिस शहीद स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में शामिल होने पहुंचे थे। प्रोटोकॉल के अनुसार लाइव बैंड ने राष्ट्रगान की धुन बजाई थी। राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971 राष्ट्रगान व राष्ट्रीय ध्वज का जानबूझकर अपमान करने से संबंधित है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि लोगों को प्रोटोकॉल का पालन न करने के कारण हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की सही परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
विज्ञापन