फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route

Kashmir: अमरनाथ यात्रा मार्ग समेत कश्मीर के कई क्षेत्रों में बर्फबारी, सिर्फ पुलवामा का तापमान शून्य से नीचे

Mon, 15 Dec 2025 11:40 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 15 Dec 2025 11:40 AM IST
सार

कश्मीर में बर्फबारी से न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक वृद्धि हुई और घाटी के अधिकांश हिस्सों में ठंड का असर कम किया। मौसम विभाग ने सोनमर्ग, जोजिला और ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 48 घंटों में और बर्फबारी की संभावना जताई है।

विज्ञापन
Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कश्मीर में शुष्क ठंड का दौर खत्म होते ही मौसम ने करवट ली है। गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग के बालटाल और बांदीपोरा की ऊंचे पहाड़ों समेत कई क्षेत्रों में शनिवार की रात से रविवार को सुबह तक हुई बर्फबारी ने न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री तक का उछाल ला दिया दिया है। इससे घाटी के अधिकांश हिस्सों में पारा शून्य के पार पहुंच गया।

विज्ञापन

Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर में एक माह से पारा लगातार गिर रहा था। अब शनिवार रात हुई बर्फबारी ने घाटी को कड़ाके की ठंड से राहत दी है। सिर्फ पुलवामा माइनस 2.7 डिग्री के साथ अब भी सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को सोनमर्ग और जोजिला सहित ऊंचाई वाले इलाकों में और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में हल्की बर्फबारी की सबसे ज्यादा संभावना सोनमर्ग-जोजिला-द्रास अक्ष के साथ-साथ बांदीपोरा और कुपवाड़ा जिलों के ऊंचे इलाकों में है।

विज्ञापन

Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

सिंथन टॉप, मरगन टॉप और अफरवाट पहाड़ियों पर भी बहुत हल्की बर्फबारी हो सकती है। ऊपरी इलाकों में इन अलग-अलग जगहों पर बर्फबारी को छोड़कर पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है।

Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सुबह के शुरुआती घंटों में श्रीनगर और घाटी के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे की चादर छा गई। रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य ये 4.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

Snowfall in many areas of Kashmir including the Amarnath Yatra route
अमरनाथ यात्रा मार्ग के आधार शिविर बालटाल में अमरनाथ मार्ग पर हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

पहलगाम में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक था। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। लेह में न्यूनतम माइनस 5.0 डिग्री, कारगिल में माइनस 4.6 डिग्री और नुबरा वैली में माइनस 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed