{"_id":"266ec00e-3231-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"snowfall-in-kashmir-valley-tourists-enjoyed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में बर्फबारी, सैलानियों उठाया लुत्फ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में बर्फबारी, सैलानियों उठाया लुत्फ
श्रीनगर/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 03:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के साथ पहली बर्फबारी के कारण रविवार को समूची कश्मीर घाटी में शीतलहर का प्रकोप देखने को मिला। 17 और 18 नवंबर को मैदानी इलाकों में बारिश तथा ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान सही साबित हुआ। ताजे हिमपात के चलते सोनामर्ग-लद्दाख तथा शोपियां-पुंछ मुगलरोड रविवार शाम को यातायात के लिए बंद कर देना पड़ा।
विज्ञापन
दिन भर श्रीनगर शहर तथा घाटी के अन्य जिलों में आकाश पर बादल छाए रहने से सूर्य देवता नजर नहीं आए, जिसके चलते गत कई दिनों से सामान्य चल रहे दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। सूचनाओं में बताया गया है कि घाटी के लगभग सभी ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम की पहली बर्फबारी का नजारा देखने को मिला। सभी पर्यटन स्थलों पर बर्फबारी होने की जानकारी दी गई है, जिसका लुत्फ वहां पहुंचे सैलानियों ने भी खूब उठाया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहलगाम, गुलमर्ग तथा सोनामर्ग में एक से लेकर दो फुट के करीब हिमपात हुआ, जबकि जोजिला तथा द्रास इलाके में दो से तीन फुट के बीच बर्फबारी होने की सूचना है। घाटी के अधिकतर मैदानी इलाकों में रविवार को आकाश पर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली, जिसके कारण लोगों को कड़ाके की ठंड को सहन करना पड़ा।
विज्ञापन
गर्मियों की राजधानी श्रीनगर में आज सुबह हल्की बारिश हुई और शाम तक आकाश बादलों से घिरा रहा। ठिठुरन भरी ठंड के चलते शहर में वाहन भी कम चले और बाजारों विशेषकर रविवार बाजार में रौनक भी कम दिखी। मौसम विभाग ने दिन की ठंड का कारण अधिकतम तापमान में गिरावट होना बताया है।