फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: लद्दाख पुलिस में 114 नए एसपीओ शामिल, पांच नवगठित जिलों में संभालेंगे मोर्चा

विज्ञापन
jammu and kashmir news
एलजी वीके सिन्हा ने पुलिस ट्रेनिंग स्कूल स्टोंगसर में दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड की सलामी ली। - फोटो : Archive
- उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्टोंगसर में पासिंग आउट परेड की सलामी ली
विज्ञापन

- 99 पुलिस कर्मियों ने पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण पूरा किया, 24 पुलिस आवास भी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस प्रशिक्षण स्कूल स्टोंगसर में दीक्षांत एवं पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान 114 नवप्रशिक्षित विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को लद्दाख पुलिस में शामिल किया गया। इनकी तैनाती नुब्रा, शाम, चांगथांग, द्रास और जांस्कर के नवगठित जिलों में की जाएगी। इससे दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी मजबूत होगी।
समारोह में 99 पुलिसकर्मियों ने पदोन्नति पूर्व प्रशिक्षण भी पूरा किया। इनमें आठ सब इंस्पेक्टर को इंस्पेक्टर, नौ एएसआई को सब इंस्पेक्टर, 77 हेड कांस्टेबल को एएसआई और पांच पुलिस फॉलोअर को कांस्टेबल पद पर पदोन्नति के लिए प्रशिक्षण मिला।
विज्ञापन

एलजी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लद्दाख की विषम भौगोलिक परिस्थितियों, ऊंचाई, कठिन इलाकों और मौसम के बीच पुलिस की जिम्मेदारी चुनौतीपूर्ण है। आधुनिक पुलिसिंग में कानून की जानकारी, जांच कौशल, तकनीक, अनुशासन और जवाबदेही जरूरी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चार भवन ब्लॉकों में बने 24 दो-बेडरूम पुलिस आवासों का उद्घाटन किया गया। 11.04 करोड़ रुपये की लागत से बने इन आवासों को लद्दाख के कठोर मौसम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

उपराज्यपाल ने लद्दाख फायर एंड रेस्क्यू सर्विस के नए प्रतीक चिह्न, ध्वज, लोगो और बैज भी जारी किए। साथ ही विभाग की वेबसाइट और व्यापक अग्नि सुरक्षा पुस्तिका का शुभारंभ किया गया। वेबसाइट पर फायर एनओसी, सुरक्षा दिशा-निर्देश, आपातकालीन संपर्क और अग्निशमन केंद्रों की जानकारी उपलब्ध होगी।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed