फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: खराब मौसम की चेतावनी, करनाह प्रशासन की एडवाइजरी

विज्ञापन
jammu and kashmir news
ऊंचाई वाले क्षेत्रों और ढोक से तुरंत गांव लौटने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। आने वाले दिनों में मौसम के मिजाज को देखते हुए उप-प्रभाग करनाह में प्रशासन ने एक बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। मैदानी इलाकों में भारी बारिश और ऊपरी तथा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने ढोक (अस्थाई ग्रीष्मकालीन चरागाहों) और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौजूद निवासियों से अपील की है कि वे अपने मूल गांवों में लौट आएं।

नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित क्षेत्रों के नंबरदारों और चौकीदारों को मुस्तैद कर दिया गया है। आम जनता से भी सहयोग की अपील की है कि यदि कोई परिवार अभी भी ऊंचाई वाले इलाकों या ढोक में फंसा है, तो उसकी सटीक जानकारी तुरंत संबंधित नंबरदार या उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) करनाह के कार्यालय को दें, ताकि समय रहते प्रशासनिक मदद पहुंचाई जा सके। प्रशासन ने इस एडवाइजरी को बेहद आवश्यक और आपातकालीन श्रेणी का मानते हुए जनता से आग्रह किया है कि वे अपनी और अपने मवेशियों की सुरक्षा के हित में बिना कोई समय गंवाए तुरंत कार्रवाई करें और सुरक्षित स्थानों पर लौट आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed