फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Snow blankets Razdan Pass, hailstorm hits Bandipora plains

बांदीपोरा में मौसम का कहर: राजदान पास में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ओलावृष्टि से फसलें तबाह; वीडियो

Sat, 23 May 2026 05:03 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा
अमर उजाला नेटवर्क, बांदीपोरा Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 23 May 2026 05:03 PM IST
सार

बांदीपोरा में अचानक मौसम बदलने से राजदान पास सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। ओलावृष्टि और तेज हवाओं से सेब व सब्जी की फसलों को भारी नुकसान हुआ और कई इलाकों में जलभराव से जनजीवन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
Snow blankets Razdan Pass, hailstorm hits Bandipora plains
बांदीपोरा में ओलावृष्टि से फसलें तबाह - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शनिवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। ऊंचाई वाले इलाकों में जहां राजदान पास और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने भारी नुकसान पहुंचाया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बोनाकूट, अथवातू, मनत्रिगाम, पजलपोरा, पथकूट, गुजारबल, अहमशरीफ, क्रालपोरा और सोनारवानी सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ करीब 10 मिनट तक ओले गिरे। इस दौरान सेब के बागानों और मौसमी सब्जियों को भारी नुकसान हुआ किसानों को काफी नुकसान झेलना पड़ा।
विज्ञापन




बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नुकसान का जल्द आकलन कर राहत और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच गुरेज घाटी के किलशाय और रजदान टॉप क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई।  तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बर्फबारी के चलते बांदीपोरा गुरेज मार्ग फिसलन भरा हो गया है, जिस पर प्रशासन ने यात्रियों को सावधानी से यात्रा करने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed