{"_id":"68e60bdf76a5e7a117092915","slug":"six-people-including-five-soldiers-injured-as-car-falls-into-river-at-kushal-mor-in-drass-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल हादसा: द्रास के कुशल मोड़ पर नदी में गिरी कार, छुट्टी पर जा रहे पांच सैनिकों समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल हादसा: द्रास के कुशल मोड़ पर नदी में गिरी कार, छुट्टी पर जा रहे पांच सैनिकों समेत छह घायल
Wed, 08 Oct 2025 12:30 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल
अमर उजाला नेटवर्क, कारगिल
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:30 PM IST
सार
कारगिल के द्रास में कुशल मोड़ पर एक कार नदी में गिरने से चालक सहित पांच सैनिक घायल हो गए, सभी की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
कारगिल के द्रास में कुशल मोड़ पर नदी में गिरी कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
द्रास में मंगलवार सुबह मेनामर्ग के कुशल मोड़ पर जाइलो कार नदी में गिरने से छह लोग घायल हो गए। घायलों में कार चालक और पांच सैन्य कर्मी शामिल हैं। उप जिला अस्पताल द्रास में भर्ती सभी घायलों की हालत स्थिर है। पुलिस ने बताया कि वाहन द्रास से श्रीनगर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन
तीखे, संकरे और फिसलन भरे कुशल मोड़ पर चालक का नियंत्रण खोने से वाहन नदी में गिर गया। सूचना पर पहुंची मेनामर्ग पुलिस और स्थानीय बचाव दल ने त्वरित बचाव अभियान चलाया। सभी छह घायलों को बाहर निकाला गया और उप जिला अस्पताल द्रास ले जाया गया।
विज्ञापन
घायलों में चालक चालक बाकिर अली निवासी ट्रेसपोन (कारगिल) और सैन्य कर्मी गुरविंदर सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब), हरप्रीत सिंह निवासी पंजाब, मोहम्मद साजिद निवासी बलियारे (उत्तर प्रदेश), अभिषेक कुमार निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) व विजय कुशवाह निवासी जहरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सैन्यकर्मी छुट्टी पर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
द्रास पुलिस में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, अधिकारियों ने वाहन चालकों से द्रास-सोनमर्ग मार्ग पर खासकर खराब मौसम में अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।