{"_id":"690f21254d1d8306a40301de","slug":"sia-files-chargesheet-against-pakistani-handler-six-others-in-j-k-narco-terror-case-srinagar-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: सात आरोपियों के खिलाफ एसआईए की चार्जशीट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन से जुड़ा पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: सात आरोपियों के खिलाफ एसआईए की चार्जशीट, तहरीक-उल-मुजाहिदीन से जुड़ा पाकिस्तानी हैंडलर भी शामिल
Sat, 08 Nov 2025 04:24 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 08 Nov 2025 04:24 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने श्रीनगर में पाकिस्तान-आधारित हैंडलर मुश्ताक अहमद खान उर्फ खालिद भाई समेत सात आरोपियों के खिलाफ नार्को-टेरर केस में चार्जशीट दाखिल की है।
विज्ञापन
एसआईए की रेड
- फोटो : SIA
विस्तार
जम्मू-कश्मीर की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने शनिवार को एक बड़े नार्को-टेरर मामले में सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। यह चार्जशीट श्रीनगर में एनआईए एक्ट के तहत नामित विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश की गई।
विज्ञापन
यह मामला उस नार्को-टेरर मॉड्यूल से जुड़ा है, जिसे पाकिस्तान में बैठे हेंडलर मुश्ताक अहमद खान उर्फ खालिद भाई (तहरीक -उल-मुजाहिदीन संगठन से जुड़ा) द्वारा संचालित किया जा रहा था।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार, यह केस इस साल 6 जनवरी को दर्ज किया गया था जब परिमपोरा क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान एक वाहन से 9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई थी।
विज्ञापन
एसआईए ने सात आरोपियों के खिलाफ यूएपीए की धाराएं 13, 18, 20, 38 और 39, भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2), और एनडीपीएस अधिनियम की धाराएं 8, 21 और 29 के तहत चार्जशीट दायर की है।
आरोपियों की पहचान अनस एजाज, जाहिद अहमद शेख, तनजीर अहमद नजर, बिलाल शब्बीर अवान (फरार), मुश्ताक अहमद खान (पाकिस्तान से संचालित), बसित अशरफ मलिक, और अर्सलान मुश्ताक बंगरी के रूप में हुई है।
