फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SIA filed charge sheet against three included Indian student enrolled in Pak his father and one other for terror activities and spying

आतंक पर वार: एसआईए ने तीन के खिलाफ दायर की चार्जशीट, पाकिस्तान में पढ़ रहा जम्मू-कश्मीर का छात्र भी आरोपी

Tue, 03 May 2022 06:00 PM IST
kumar गुलशन कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 03 May 2022 06:00 PM IST
सार

एसआईए ने पाकिस्तान में पढ़ रहा भारतीय छात्र, छात्र का पिता समेत तीन के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। उनके खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और जासूसी करने जैसे आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन
SIA filed charge sheet against three included Indian student enrolled in Pak his father and one other for terror activities and spying
Jammu Kashmir Police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पुलिस की विशेष जांच एजेंसी (एसआईए) ने तीन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसमें एक पाकिस्तानी विश्वविद्यालय में नामांकित जम्मू कश्मीर का छात्र, छात्र का पिता सहित तीन के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया गया है। उनके खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और जासूसी करने जैसे आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने कहा कि यह पाकिस्तान की तरफ से आतंकी समूहों में भर्ती के लिए उच्च शिक्षा का दुरुपयोग करने का एक और उदाहरण है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर के जिला डोडा के काश्तीगढ़ का रहने वाला छात्र आसिफ शब्बीर नाइक, उसका पिता शब्बीर हुसैन नाइक और सफदर हुसैन के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानून की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है। शब्बीर हुसैन और सफदर हुसैन वर्तमान में पाकिस्तान में हैं। अधिकारियों ने कहा कि आसिफ शब्बीर नाइक इस्लामाबाद में इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी के जनसंचार विभाग का छात्र है। लेकिन वास्तव में, वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के मीडिया सेल में काम कर रहा था।
विज्ञापन


न्यायिक हिरासत में है आसिफ शब्बीर
आसिफ शब्बीर नाइक को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। उसके फोन की फोरेंसिक जांच से पता चला है कि उसने बारामुला-श्रीनगर रोड पर सैन्य प्रतिष्ठानों की वीडियोग्राफी भी की थी। दो अन्य आरोपी शब्बीर हुसैन नाइक और उसका सहयोगी सफदर हुसैन पाकिस्तान में छिपे हुए हैं। उनके खिलाफ भगोड़े के रूप में आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तानी अदालत से किया जाएगा संपर्क
एसआईए ने इसके लिए कानूनी उपकरण का भी उपयोग किया है, जिसमें भारतीय अदालत के माध्यम से पाकिस्तानी अदालत से संपर्क किया जाएगा और आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल करने में पाकिस्तान की सहायता मांगी जाएगी।


अधिकारियों ने कहा कि वैध वीजा पर पाकिस्तान जाने वाले युवा हथियारों की ट्रेनिंग कर कश्मीर लौट रहे हैं। पिछले कुछ आतंकवाद निरोधक अभियानों में 17 ऐसे युवा मारे गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े सूत्रों का कहना है कि आईएसआई ने आतंकवाद के लिए नया तौर तरीका अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed