{"_id":"6280bd35daf4087af532f64b","slug":"shopian-encounter-civilian-injured-in-cross-firing-in-encounter-between-terrorists-and-security-forces-in-turkwagam-in-shopian-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shopian Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में नागरिक की मौत, सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shopian Encounter: सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में नागरिक की मौत, सड़क पर उतरे लोग
Sun, 15 May 2022 02:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 May 2022 02:58 PM IST
सार
शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया। घायल को अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है।
विज्ञापन
Encounter (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शोपियां जिले के तुर्कवागाम इलाके में रविवार को पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि घायल नागरिक को ले जाया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान नागरिक ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, शोपियां के तुर्कवागाम को पुलवामा से जोड़ने वाले पुल के पास आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के गश्ती दल पर गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक नागरिक घायल हो गया, जिसे बाद में अस्पताल ले जाया। जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। नागरिक की पहचान शोएब गनी के रूप में हुई है। वह शोपियां के तुर्कवागम इलाके का रहना वाला था। उधर, आतंकवादी मुठभेड़ के दौरान पास के बागों में भाग गए। सुरक्षाबलों की टीम तलाशी अभियान चला रही है।
विज्ञापन
नागरिक की मौत के बाद शोपियां में सड़क पर उतरे लोग
वहीं, नागरिक की मौत के बाद शोपियां में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर एकत्रित हो गए और प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर मौजूद सुरक्षा बल और पुलिस की टीम लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन