{"_id":"693bc986dc5736ae370c809e","slug":"severe-cold-in-kashmir-pulwama-temperature-drops-to-minus-5-5-degrees-celsius-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir Temperature: कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पुलवामा में तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir Temperature: कश्मीर में कड़ाके की ठंड, पुलवामा में तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस
Fri, 12 Dec 2025 01:34 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Fri, 12 Dec 2025 01:34 PM IST
सार
कश्मीर घाटी में ठंड की लहर जारी है, पुलवामा में तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया और श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 3.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने हल्की बर्फबारी की संभावना जताई और लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों, को घर के अंदर रहने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
श्रीनगर में कड़ाके की सर्दी
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
कश्मीर घाटी में ठंड की लहर जारी है और न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर में रात का तापमान माइनस 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले दिन की माइनस 2.9 डिग्री सेल्सियस से कम है। यह इस मौसम की सामान्य रात के तापमान से 2.4 डिग्री कम है।
विज्ञापन
दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 3.6 डिग्री और कोकरनाग में माइनस 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा। अमरनाथ यात्रा के आधार शिविरों में से एक पहलगाम में रात का तापमान माइनस 4.6 डिग्री और प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रहा। पुलवामा सबसे ठंडी जगह रही, जहां तापमान माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस और शोपियन में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि घाटी में शुष्क मौसम के कारण खांसी और सर्दी जैसी बीमारियों में वृद्धि हुई है। डॉक्टरों ने विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि 13 से 17 दिसंबर के बीच उत्तरी और केंद्रीय कश्मीर के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 18 और 19 दिसंबर को मौसम आंशिक रूप से बादल छाए रहने का रहेगा, जबकि 20-21 दिसंबर को घाटी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान चिल्लई कलां यानी 40 दिनों की कड़कड़ाती सर्दी, शुरू होगी। विभाग ने चेतावनी दी है कि आगामी दिनों में घाटी के कई इलाकों में हल्की से मध्यम धुंध बनी रह सकती है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन