फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Seven oxygen generation plants reached Srinagar from Germany in record two days

रिकॉर्ड दो दिन में जर्मनी से श्रीनगर पहुंचे सात ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट

विज्ञापन
Seven oxygen generation plants reached Srinagar from Germany in record two days
श्रीनगर। घाटी में लगातार बढ़ते कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के उद्देश्य से प्रदेश प्रशासन द्वारा दिए गए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की एक खेप सीधा जर्मनी से भारतीय वायु सेना के विशेष कार्गो प्लेन में श्रीनगर पहुंची। इस खेप को रिसीव करने के लिए एलजी के सलाहकार बसीर खान, डिवकॉम कश्मीर पीके पोल समेत अन्य कई आला अधिकारी श्रीनगर हवाई अड्डे पहुंचे।
विज्ञापन

सलाहकार बसीर खान ने कहा कि इस महामारी के दौरान ऑक्सीजन की काफी ज्यादा जरूरत है और इसको ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की आवश्यकता बताई थी। आम तौर पर इसे दो से ढाई महीने लगते यहां पहुंचने में, लेकिन पीएम, एलजी और भारतीय वायु सेना और कस्टम विभाग का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने इस कंसाइनमेंट को यहां दो दिन के रिकॉर्ड समय में पहुंचाया।
विज्ञापन

सलाहकार ने बताया सात ऑक्सीजन प्लांट्स की डिलीवरी आज हुई है। इनमें से पांच प्लांट्स की कैपेसिटी 1000 लीटर पर मिनट (एलपीएम) है जबकि एक की 1500 एलपीएम और एक की 600 एलपीएम कैपेसिटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed