फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Sarpanch caught with pistol in Kulgam is not of BJP: Altaf

कुलगाम में पकड़ा गया सरपंच भाजपा का नहीं : अल्ताफ

विज्ञापन
Sarpanch caught with pistol in Kulgam is not of BJP: Altaf
श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पिस्तौल समेत पकड़ा गया सरपंच आकिब शफी भाजपा से जुड़ा नहीं है। यह बात भाजपा के सीनियर नेता अल्ताफ ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि जांच पड़ताल में सामने आया है कि उसे जिले के एक दो कार्यक्रमों में देखा गया था, लेकिन वह किस मकसद से वहां था, यह पता नहीं चल पाया। ठाकुर ने कहा कि सरपंच तो दूर की बात वह हमारी पार्टी का प्राथमिक सदस्य भी नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया था कि बुधवार देर शाम को कु लगाम के खुडवानी से बाइक पर आ रहे दो लोगों को सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने रुकने के लिए कहा तो उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्तौल, 2 मैगजीन और 12 गोलियां बरामद की गईं। दोनों की पहचान सरपंच आकिब शफी और उसके दोस्त मोहम्मद अमीन हजाम के तौर पर हुई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आकिब पहले ओजीडब्ल्यू के तौर पर भी काम करता था और कई मामलों में वह नामजद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed