Ganderbal Accident: गांदरबल में सड़क हादसा, 9 लोग घायल, छह SKIMS रेफर
गांदरबल में बुधवार को सड़क हादसा में करीब नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए एसकेआईएमएस श्रीनगर रेफर किया गया है।
विस्तार
कश्मीर घाटी के गांदरबल जिले के कंगन इलाके में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में करीब नौ लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इनमें से छह लोगों को बेहतर इलाज के लिए शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) श्रीनगर रेफर किया गया है।
उधमपुर में हाईवे पर ट्रक और CRPF के वाहन में टक्कर, पांच जवान घायल
जम्मू-उधमपुर राजमार्ग पर बुधवार को ट्रक और सीआरपीएफ के वाहन के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, जम्मू संभाग के उधमपुर जिले के मांड इलाके के पास एक निजी ट्रक और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें सीआरपीएफ के चार उपनिरीक्षक और एक जवान घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- Icon for Women: लद्दाख की पहली सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट रिगजिन कोरोल से मिले उत्तरी सेना प्रमुख