फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Rain brings pleasant weather to the Valley daytime temperatures remain below normal in Srinagar

Srinagar Weather: घाटी में बारिश से मौसम हुआ सुहाना, दिन का पारा सामान्य से कम, आज तेज हवा कर सकती है परेशान

Sat, 23 May 2026 01:12 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो, श्रीनगर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 May 2026 01:12 AM IST
सार

घाटी में वीरवार के बाद शुक्रवार को भी मौसम सुहावना रहा। वीरवार रातभर बारिश होती रही तो शुक्रवार दोपहर तक बादल छाए रहे। शाम को फिर कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है।

विज्ञापन
Rain brings pleasant weather to the Valley daytime temperatures remain below normal in Srinagar
श्रीनगर में छाए बादल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

घाटी में वीरवार के बाद शुक्रवार को भी मौसम सुहावना रहा। वीरवार रातभर बारिश होती रही तो शुक्रवार दोपहर तक बादल छाए रहे। शाम को फिर कई इलाकों में बारिश हुई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक है।

विज्ञापन


पहलगाम में अधिकतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.8 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 23 मई को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा, कुछ जगह हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। तेज हवा परेशान कर सकती है। 24-25 मई को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


26-28 मई को आम तौर पर मौसम गर्म और सूखा रहेगा। 29-31 मई को आंशिक रूप से या आम तौर पर बादल छाए रहेंगे और मुख्य रूप से दोपहर व दोपहर बाद कुछ जगहों पर हल्की बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed